spot_img

NEW JERSI : भारतवंशी अमेरिकियों से देश में निवेश का आह्वान

गोयल ने दी पीएम के मजबूत नेतृत्व व नीतियों की दुहाई

न्यू जर्सी : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में रह रहे भारतवंशियों से देश में निवेश का आह्वान किया है। चार दिनी अमेरिका यात्रा पर आए गोयल ने न्यू जर्सी के एडिसन में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और नीतियों का उल्लेख करते हुए वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों के विस्तार का आग्रह किया। वाणिज्य मंत्री गोयल इन दिनों न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और वाशिंगटन की चार दिनी यात्रा पर हैं। उन्होंने भारतवंशियों के समक्ष पीएम मोदी की प्रबंधन शैली की सराहना की। उन्होंने इस बात की सराहना की कि कैसे अमेरिका भारतीय प्रतिभा से लाभान्वित हुआ। भारतवंशियों से उन्होंने विश्व बाजार में भारत की पहुंच बढ़ाने का भी आग्रह किया। गोयल ने पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण, नीतिगत साहस और सावधानीपूर्वक उन पर नजर का जिक्र किया।
भारत का विश्व गुरु बनना तय
गोयल ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आपको एक नए भारत, एक शक्तिशाली भारत और भारत की रूपरेखा को आकार देने में मदद करने के लिए आमंत्रित करूंगा। भारत वैश्विक विकास का नेतृत्व करेगा। भारत का ‘विश्वगुरु’ बनना तय है।’ उन्होंने कहा कि इस साल हम जी-20 की अध्यक्षता कर रहे हैं। दुनिया को अपनी क्षमताओं और अपने योगदान से अवगत करा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव में हम न केवल अपनी उपलब्धियों और महिमा को प्रतिबिंबित कर रहे हैं, बल्कि इस काल के विचारों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

भारत अमेरिका जीवंत लोकतंत्र, मजबूत संबंध
वाण्ज्यि मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका रणनीतिक और आर्थिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संपर्क वाले स्वाभाविक साझेदार हैं। दोनों जीवंत लोकतंत्र भी हैं। हम दोनों के बीच बहुत मजबूत संबंध और दोस्ती के बंधन हैं। मजबूत भू-राजनीतिक संबंध हैं और दोनों देशों की व्यापार में बड़ी रुचि है। गोयल ने कहा कि वे चाहते हैं कि भारतीय मूल के लोग देश की विकास यात्रा को आगे ले जाएं। अगले 25 सालों हम भारत और उसके विश्व में योगदान को नए मुकाम पर ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles