
नई दिल्ली : (New Delhi) इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (International Mind Sports Association) (आईएमएसए) इस साल के अंत में या 2027 की शुरुआत में भारत में विश्व माइंड गेम्स (विश्व बौद्धिक खेल) का आयोजन करना चाहता है। आईएमएसए ने इस संदर्भ में बोलियां आमंत्रित की हैं। ‘माइंड गेम्स’ में शतरंज के अलावा पोकर, गो, ड्राफ्ट, ब्रिज और ई-स्पोर्ट्स (poker, Go, draughts, bridge, and e-sports) आदि शामिल हैं। शतरंज विश्व माइंड गेम्स का प्रमुख खेल है (Chess is the flagship sport of the World Mind Games) जो भारत में काफी लोकप्रिय है। तीन दशक में विश्वनाथन आनंद भारत के प्रमुख शतरंज खिलाड़ी रहे हैं। पिछले वर्षों में अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञाननंदा और डी गुकेश (Arjun Erigaisi, R. Praggnanandhaa, and D. Gukesh) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का इस खेल में दबदबा बनाया है।


