spot_img

New Delhi : महाराष्ट्र के बोरेगांव को मप्र के शाहपुर से जोड़ने वाले एनएच‑753एल का कार्य लगभग पूरा, जल्द होगा शुरू

New Delhi: Work on NH-753L, Connecting Maharashtra's Boregaon to MP's Shahpur, Nearly Complete; Set to Open Soon

नई दिल्ली : (New Delhi) महाराष्ट्र के बोरेगांव (Boregaon in Maharashtra) को मध्यप्रदेश के शाहपुर से जोड़ने वाले करीब 944 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 47 किलोमीटर लंबे एनएच‑753एल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन कर इसे यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा। यह नया चार लेन राजमार्ग मध्य भारत के कृषि‑प्रधान क्षेत्र को आधुनिक संपर्क प्रदान करेगा और इंदौर से छत्रपति संभाजीनगर तक तेज सुरक्षित और सुगम आवागमन का मार्ग बनेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Union Ministry of Road Transport) ने शनिवार को बताया कि यह परियोजना भारतमाला योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही है और इसका 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह मार्ग बोरेगांव बुजुर्ग से मुक्तैनगर (महाराष्ट्र) तक विस्तारित कॉरिडोर का हिस्सा है, जो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच अंतरराज्यीय संपर्क को नई दिशा देगा। यह सड़क स्थानीय किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी क्योंकि खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र देश का केला उत्पादन केंद्र हैं, जहां से प्रतिदिन भारी मात्रा में ट्रक माल घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक जाते हैं।

मंत्रालय ने बताया कि परियोजना में 1 रेलवे ओवरब्रिज, 7 बड़े पुल, 20 छोटे पुल, 98 कल्वर्ट और 14 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। साथ ही 26 किलोमीटर लंबा बाईपास और 19 किलोमीटर सेवा मार्ग तैयार किए जा रहे हैं ताकि कस्बों में भीड़भाड़ कम हो और स्थानीय यातायात सुरक्षित बना रहे।

मंत्रालय ने कहा कि यह कॉरिडोर केवल स्थानीय संपर्क ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच एक वैकल्पिक आर्थिक गलियारे के रूप में उभरेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच आसान करेगा।

Explore our articles