spot_img

New Delhi : महिलाओं ने हर क्षेत्र में लहराया परचम : नड्डा

नई दिल्ला: (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। हमारी संस्कृति गवाह रही है कि महिलाएं यहां सदियों से सशक्त थीं।
नड्डा ने गुरुवार को राज्यसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा देश की इकलौती पार्टी है, जो 33 फीसदी का आरक्षण अपनी पार्टी में महिलाओं को हर स्तर पर देती रही है। मोदी सरकार महिलाओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक राजनैतिक लाभ के लिए नहीं लाया गया है बल्कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए लाया गया है।

नड्डा ने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि इस कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए लेकिन कानून के तहत यह तत्काल प्रभाव से लागू कर पाना संभव नहीं है। जनगणना और परिसीमन के बाद ही यह कानून प्रभावी और सशक्त बन पाएगा, इसलिए इसे लागू करने के लिए संविधान की ओर से तय किए गए मानकों का पालन करना ही पड़ेगा।

नड्डा ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस कानून का लाभ महिलाओं को मिले। इस दिशा में हमारी सरकार काम रही है लेकिन इस कानून के पालन में कुछ संवैधानिक प्रक्रियाओं से हमें गुजरना है। जिसे हम टाल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की सीटों को आरक्षित करने के लिए देश में एक संवैधानिक ढांचा है। वह तय करता है। इसके लिए जनगणना और परिसीमन दोनों जरूरी होता है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाता है। यह निर्णय सरकार नहीं लेती है।

Explore our articles