spot_img

New Delhi : डंपिंग यार्ड में मिला महिला का शव

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव क्षेत्र में डंपिंग यार्ड में रविवार सुबह एक महिला की शव मिला है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां शव मिला वहां चारों तरफ जंगल है। बाड़ा हिंदूराव पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि बाड़ा हिंदूराव इलाके में डंपिंग यार्ड में एक अज्ञात महिला की शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 40 साल है, उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट की संभावना भी नजर नहीं आ रही है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। महिला के हुलिए से यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वह महिला भारतीय है या फिर विदेशी।

वहीं, पुलिस आसपास के कूड़ा बीनने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का शव यहां पर कैसे लाया गया, जो डंपिंग यार्ड में पड़ा हुआ है।

Explore our articles