spot_img

NEW DELHI : महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का मामला : दिल्ली पुलिस ने उबर चालक को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय एक उबर ऑटो-रिक्शा चालक को दक्षिण-पूर्व दिल्ली में यात्रा के दौरान एक महिला पत्रकार का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, भारत नगर में रहने वाली पत्रकार ने घटना के संबंध में बृहस्पतिवार रात को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम चार बजकर करीब 40 मिनट पर वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से मालवीय नगर जा रही थी, जिस दौरान उबर चालक ने अशोभनीय हरकत की और वह उसे कामुकता से घूर रहा था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Islamabad : पाकिस्तान में महंगाई, पेट्रोल 253.17 और हाई स्पीड डीजल 258.17 रुपये प्रति लीटर

इस्लमाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान की संघीय सरकार (government of Pakistan) ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमत बढ़ा दी है। नई दर आज...

Explore our articles