spot_img

New Delhi : इंटरपोल की मदद से दो वांछित भगोड़ों को सीबीआई भारत लाई

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को गत दिनों एक बड़ी सफलता मिली। रेड कार्नर नोटिस वाले दो वांछित अपराधियों को भारत प्रत्यर्पित किया गया। इनमें से पहला पीरू मुहम्मद याह्या खान को दुबई से जबकि मुंबई के चर्चित अपराधी सुभाष पुजारी को चीन से गिरफ्तार करके भारत लाया गया।

सीबीआई के अनुसार पीरू मुहम्मद याह्या खान केरल के कोट्टायम जिले के पाला पुलिस स्टेशन में एससी व एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और बलात्कार के तहत अपराध के मामले में 2008 से ही वांछित था। पुलिस को उसकी लगातार तलाश थी। उसके संयुक्त अरब अमीरात में होने की पुख्ता सूचना के बाद इंटरपोल, सीबीआई के वैश्विक संचालन केंद्र, एनसीबी – अबू धाबी के माध्यम से उस पर नजर रखी जाने लगी। हिरासत में लिए जाने के बाद केरल पुलिस से उसकी शिनाख्ता कराकर अबूधाबी स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर उसे भारत लाया गया है।

इसी प्रकार मुंबई के नामी हिस्ट्रीशीटर सुभाष विट्ठल पुजारी की मुंबई पुलिस को तलाश थी। मुंबई पुलिस के आग्रह पर सीबीआई ने पुजारी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। पुजारी पर हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है और उस पर मकोका भी लगाया गया था। पुजारी के खिलाफ सभी इंटरपोल सदस्य देशों को रेड कार्नर नोटिस प्रसारित किया गया था। सीबीआई के वैश्विक संचालन केंद्र (ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर) ने उसे चीन में खोज निकाल। इंटरपोल की मदद से उसे हिरासत में लिया गया। विदेश मंत्रालय के सहयोग से मुंबई पुलिस की टीम के उसे चीन से भारत लेकर आयी।

Lucknow : जापान में निवेश का ‘मेगा डे’: यूपी में उद्योगों को नई रफ्तार

लखनऊ : (Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के जापान दौरे की शुरुआत बड़े निवेश संकेतों के साथ हुई। पहले ही दिन...

Explore our articles