नयी दिल्ली:(New Delhi) सरकार (government) ने बुधवार को कहा कि वह असम के चाय बागान मजदूरों के पारिश्रमिक से जुड़ी समस्याओं का समाधान राज्य सरकार के साथ बातचीत करके निकालने का प्रयास करेगी।
चाय बागान मजदूरों की स्थिति और उनके पारिश्रमिक के संबंध में लोकसभा में एआईयूडीएफ सदस्य बदरुद्दीन अजमल के पूरक प्रश्न के उत्तर में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कानून के तहत चाय बागान के लिए सुविधाएं राज्य सरकारों द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि उनके वेतन भत्तों की अदायगी भी राज्य सरकारें देखती हैं।
मंत्री ने कहा कि चाय बागान के मजदूरों के वेतन आदि के संबंध में यदि कोई विषय है तो उस पर राज्य सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।


