spot_img

New Delhi : जब भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीतिक दल एक साथ आते हैं तो वे महा ठग बंधन बनाते हैं- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर एक बार फिर हमला बोला है। विपक्षी एकता पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीतिक दल एक साथ आते हैं तो वे ‘महा ठग बंधन’ बनाते हैं। उनकी कोई नीति नहीं है, नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। 2014, 2019 और यूपी चुनावों के दौरान भी उन्होंने इस ‘महा ठग बंधन’ का गठन किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि लोग उनके बारे में जानते हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की। बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने के संदर्भ में चर्चा की गई।

Explore our articles