New Delhi : दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट

0
101

नई दिल्ली : (New Delhi) बढ़ते तापमान के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज गुरुवार शाम को अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान भी गिर गया।

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को भी आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। बहुत हल्की बारिश फुहारें पड़ सकती हैं। गरज-चमक के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इसके साथ शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। बहुत हल्की बारिश फुहारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 8-12 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में घटकर 6-8 किमी प्रति घंटा रह जाएंगी। शाम और रात में हवाओं की गति फिर से बढ़कर 14 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी।

रविवार के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 6-8 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 8-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। शाम और रात में हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलेंगी।