spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली:(New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट का माहौल बना रहा। जबक एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती करने में विलंब होने का संकेत दिए जाने के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.21 प्रतिशत टूट कर 5,297.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,698.32 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,825.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,438.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.63 प्रतिशत गिर कर 8,188.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 130.55 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,738.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 5 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 22,475.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,433.14 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,381.85 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.16 प्रतिशत उछल कर 7,330.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर निक्केई इंडेक्स 142.96 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,777.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत फिसल कर 3,296.43 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,245.44 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.95 प्रतिशत टूट कर 2,726.72 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,119.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Srinagar : महबूबा मुफ्ती ने मुस्लिमों से विश्वासघात करने के लिए ओआईसी को घेरा

श्रीनगर : (Srinagar) पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP President Mehbooba Mufti) ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों पर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (Organization of...

Explore our articles