spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली:(New Delhi) ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान गिरावट का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

यूएस कोर पीसीई (Personal Consumption Expenditures Price Index) के 29 मार्च को आने वाले आंकड़ों के पहले पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान 162 अंक टूट कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,218.19 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,384.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 39,351.78 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,917.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.32 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 8,151.60 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर डीएएक्स इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,261.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 पांच के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स 109 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,083.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.08 प्रतिशत टूट कर 16,461.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,351.79 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत फसल कर 3,014.90 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,104 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.72 प्रतिशत उछल कर 2,757.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,225.17 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 1,373.66 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 40,420.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Mumbai : फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा सूर्या का दमदार अवतार

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Indian cinema superstar Suriya) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए...

Explore our articles