spot_img

New Delhi : देश के छह राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों (eight assembly seats) पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। जम्मू-कश्मीर में बडगाम, नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिजोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज मतदान हो रहा है।

इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) के दूसरे और आखिरी चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर भी आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर लगभग 3.7 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सीमांचल सहित 20 जिलों में सुरक्षा के लिए 4 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles