नई दिल्ली : (New Delh) केंद्र सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी विवेक चतुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs) (सीबीआईसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। वह संजय कुमार अग्रवाल की जगह लेंगे, जो 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training) की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विवेक चतुर्वेदी की सीबीआईसी के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। विवेक चतुर्वेदी 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी (Indian Revenue Service officer) (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य हैं।
चतुर्वेदी सीबीआईसी के सदस्य बनने से पहले विभाग में प्रधान महानिदेशक ‘विजिलेंस’ (Principal Director General of Vigilance in the department) थे। वह अभी सीबीआईसी बोर्ड (टैक्स पॉलिसी और लीगल) के मेंबर के तौर पर काम कर रहे हैं। वे इस साल अगस्त में विवेक रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद बोर्ड में शामिल हुए। उन्होंने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) में विभिन्न पदों पर कार्य किया है और उनके पास जांच कार्यों का अच्छा-खासा अनुभव है।


