spot_img

New Delhi : विनय मुरलीधर टोंसे ने यस बैंक की जिम्मेदारी संभाली

New Delhi: Vinay M. Tonse Assumes Charge at YES BANK

नई दिल्ली : (New Delhi) विनय मुरलीधर टोंसे ने सोमवार को यस बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) (Vinay M. Tonse assumed office as the Managing Director (MD) and Chief Executive Officer (CEO) of YES BANK) का पदभार संभाल लिया। टोंसे ने प्रशांत कुमार की जगह ली है, जिनका विस्तारित कार्यकाल पांच अप्रैल को पूरा हो गया।

तीन साल के लिए मिली नियुक्ति
विनय मुरलीधर टोंसे को आधिकारिक तौर पर मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद पर तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने छह अप्रैल से एमडी एवं सीईओ (MD and CEO effective April 6) का पदभार ग्रहण कर लिया है, जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मंजूरी और शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन है।

टोंसे को 35 साल से ज्यादा का अनुभव
यस बैंक के मुताबिक 35 साल से ज्यादा के कार्य अनुभव रखने वाले बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ टोंसे ने बैंक के विकास के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए प्रशांत कुमार की जगह ली है। टोंसे ने ट्रेजरी, खुदरा बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, अंतरराष्ट्रीय परिचालन और परिसंपत्ति प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम किया है। वह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

Explore our articles