spot_img

New Delhi : वैष्णव ने जापान के डिजिटल मंत्री से मुलाकात की, उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग पर चर्चा

नयी दिल्ली : आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापान के डिजिटल रुपांतरण मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उभरती प्रौद्योगिकियों, भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और स्वदेशी दूरसंचार स्टैक में सहयोग पर चर्चा की।

वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘जापान के डिजिटल मंत्री से मुलाकात की और उभरती प्रौद्योगिकियों, भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा भारत के दूरसंचार स्टैक में सहयोग पर चर्चा की।’’

जापानी मंत्री ने भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली और देश के दूरसंचार स्टैक के विकास की सराहना की।

उन्होंने भारत में जीवंत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का भी उल्लेख किया, जिसके कारण 6जी जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में बड़ी संख्या में पेटेंट हुए हैं।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles