spot_img

New Delhi : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस बार्सिलोना में, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

New Delhi: Union Minister Scindia to represent India at Mobile World Congress Barcelona

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Communications Minister Jyotiraditya Scindia) 2 से 5 मार्च तक स्पेन के बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संचार मंत्रालय (Ministry of Communications)ने बताया कि बार्सिलोना पहुंचकर सिंधिया सम्मेलन में भारत मंडप का उद्घाटन करेंगे। इसके माध्यम से भारत की दूरसंचार विनिर्माण क्षमता और नवाचार पारितंत्र को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। वह इंडिया मोबाइल कांग्रेस के कर्टेन रेजर का भी अनावरण करेंगे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया जीएसएमए मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम में ‘बिल्ट फॉर व्हाट्स नेक्स्ट’ (“Built for What’s Next”) सत्र को संबोधित करेंगे। इस सत्र में भविष्य की डिजिटल अवसंरचना और उभरती प्रौद्योगिकी ढांचे पर चर्चा होगी। वह ‘ब्रेकिंग द कॉस्ट बैरियर’ विषय पर समापन मुख्य वक्तव्य भी देंगे। इसमें सस्ती, समावेशी और विस्तार योग्य डिजिटल कनेक्टिविटी मॉडल पर जोर रहेगा।

दौरे के दौरान सिंधिया वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ रात्रिभोज में सहभागिता करेंगे। वह विभिन्न वैश्विक और भारतीय कंपनियों के स्टॉल का भ्रमण करेंगे। प्रौद्योगिकी प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। वह तेजस नेटवर्क्स के स्टॉल पर टी31600-डी3 हाइपर स्केलेबल डीसीआई प्लेटफार्म (T31600-D3 Hyper Scalable DCI Platform at the Tejas Networks stal) का शुभारंभ करेंगे। सिंधिया दूरसंचार क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में सार्वभौमिक और सार्थक कनेक्टिविटी तथा सुदृढ़ संचार अवसंरचना पर सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे।

Siwan : सीवान स्टेशन पर 15 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सीवान : (Siwan) रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) पोस्ट सीवान एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टास्क टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर...

Explore our articles