spot_img

New Delhi : दोस्त की पिटाई का वीडियो बना रहे युवक पर चाकू से हमला, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) नजफगढ़ इलाके में दोस्तों की पिटाई का वीडियो बना रहे युवक पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान विशाल और सचिन के रूप में हुई है। उनके पास से चाकू और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि 30 मई को सलाम नामक युवक अपने दोस्तों के साथ लौट रहा था। ककरोला नाला के पास दो युवकों ने उसके दोस्तों को गालियां दीं और मारपीट करने लगे। सलाम ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
वीडियो बनते देख हमलावरों ने सलाम पर हमला कर दिया। एक आरोपित ने चाकू निकालकर उस पर कई वार किए और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर नजफगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया।

एसएचओ सुभाष चंद की टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपितों की पहचान की और उन्हें नजफगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित स्थानीय बदमाश हैं और इनके खिलाफ और भी मामले सामने आ सकते हैं।
पीड़ित सलाम का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस आरोपितों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Bollywood actor Ranveer Singh and director Aditya...

Explore our articles