spot_img

New Delhi : यह बजट देश के सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण का गजट है: नकवी

नयी दिल्ली: (New Delhi) पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश वित्त वर्ष 2023-24 का बजट देश के सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण का गजट है।

नकवी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त, समर्थ भारत के सफल सफर का हमसफ़र” है। यह बजट पूरी दुनिया की आर्थिक तंगी और मंदी को पछाड़ता हुआ और बकवास बहादुरी को परास्त करता हुआ देश के समावेशी विकास, गांव-गरीब, किसान, झुग्गी-झोपडी के इंसान, खेत-खलिहान के सरोकार को समर्पित है।’’उनका कहना था, ‘‘यह बजट देश के सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण का गजट है।’’नकवी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का यह नतीजा है कि आज तमाम तरह के संकटों, कंटकों के दौरान भी भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं हो पाई है।’’

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles