spot_img

New Delhi : रविवार को रात 9 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी

नई दिल्ली: (New Delhi) नए वर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़-भाड़ को कम करने के लिए रविवार को रात 9 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपाेरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) (डीएमआरसी) ने एक बयान जारी कर इस बाबत जानकारी दी है। डीएमआरसी ने पुलिस अधिकारियों की सलाह पर यह निर्णय लिया है।

डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि रविवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस बाबत डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा है कि शेष मेट्रो नेटवर्क पर मेट्रो सेवाएं नियमित समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles