spot_img

New Delhi : राज्यसभा में 30 मार्च से रहेगा चार दिन का अवकाश

New Delhi: There will be a four-day holiday in the Rajya Sabha from March 30.

नयी दिल्ली: (New Delhi) राज्यसभा में बृहस्पतिवार से चार दिन का अवकाश रहेगा। उच्च सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को यह घोषणा की।एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब सदन की बैठक फिर शुरू हुई तो सभापति ने घोषणा की कि आज हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया गया है कि शुक्रवार को उच्च सदन की बैठक नहीं होगी।गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को रामनवमी के कारण राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। शनिवार और रविवार को सदन का अवकाश रहता है। अत: बुधवार के बाद सदन की बैठक सीधे तीन अप्रैल को होगी।

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू हुआ था और इसके छह अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम निर्धारित है।ज्ञात हो कि बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के बाद से ही विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के हंगामे के बीच गतिरोध बना हुआ है। उच्च सदन में कल हंगामे के बीच ही जम्मू कश्मीर का बजट और वित्त विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से लौटाया गया। वित्त विधेयक में एक संशोधन के कारण इसे दोबारा लोकसभा में पारित कराया गया।

Explore our articles