spot_img

New Delhi : दिल्ली पुलिस का महिला पुलिस बैंड गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल हुआ

नयी दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड बृहस्पतिवार को पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुआ।ये महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस के बैंड का हिस्सा थीं। पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। उन्होंने ‘दिल्ली पुलिस का गीत’ की धुन बजाई।

सहायक पुलिस आयुक्त और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्वेता के. सुगथन ने इस साल परेड में मार्च करने वाली दिल्ली पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व किया।इस बार टुकड़ी में एक राजपत्रित अधिकारी, तीन पुलिस उप निरीक्षक, 44 हेड कांस्टेबल और 100 कांस्टेबल शामिल थे। सभी ने लाल रंग का साफा बांध रखा था।दिल्ली पुलिस की इस टुकड़ी के सभी सदस्य छह फुट से अधिक लंबे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles