
नई दिल्ली : (New Delhi) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty indices) में तेजी का कायम है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्स 504.90 अंक यानी 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 82,730.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) का निफ्टी 155.20 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 25,579.85 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी (Tech Mahindra, HCL Technologies, TCS, Infosys, and NTPC) जैसे शेयरों ने इंडेक्स निफ्टी में बढ़त दर्ज की है। वहीं, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स 1,068.74 अंक यानी 1.28 फीसदी टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 228.35 अंक यानी 1.12 फीसदी लुढक़कर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था।


