spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से सत्ताधारी दल में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (president JP Nadda) को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे।’’

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। वह छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए और 1989 में इसके राष्ट्रीय मंत्री बने।

वर्ष 1991 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधान सभा में विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रहे। वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में वह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भी रहे।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्री बनाया गया और नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Bengaluru : चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी

बेंगलुरु में आरसीबी खेलेगी अपने 5 मैचबेंगलुरु : (Bengaluru) बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Bengaluru's M. Chinnaswamy Stadium) एक बार फिर क्रिकेट मैचों की...

Explore our articles