spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री ने दी ईस्टर की बधाई

New Delhi

नई दिल्ली:(New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक ईस्टर की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश ट्वीट किया है। वो आज कर्नाटक के दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को गहरा करे। यह लोगों को समाज की सेवा करने और दलितों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे।’

ईस्टर के मौके पर देशभर के विभिन्न गिरजाघरों में शनिवार देररात विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ऐसी ही सभा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में भी की गई।

उल्लेखनीय है कि गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने के बाद ईस्टर को उनके पुनरुत्थान के रूप में मनाया जाता है। ईस्टर को मौत पर जीवन की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसे ईस्टर संडे भी कहा जाता है। इस बार ईस्टर 9 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles