नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में शहर में तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।


