spot_img

New Delhi: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles