spot_img

New Delhi : देश की बेरोजगारी दर नवंबर में घटकर सात महीने के निचले स्तर 4.7 फीसदी पर आई

नई दिल्‍ली : (New Delhi) बेरोजगारी के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर नवंबर में घटकर 4.7 फीसदी पर आ गई है, जो अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले अक्टूबर में यह दर 5.2 फीसदी थी। अप्रैल से नवंबर के दौरान पुरुषों, महिलाओं और कुल व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर में स्थिर और व्यापक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Program Implementation) ने इस बारे में मंगलवार को आंकड़े जारे किये हैं। आंकड़ों में बताया गया है कि नवंबर में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण बेरोजगारी दर घटकर 3.9 फीसदी के नए निचले स्तर पर आ गई है। इसी तरह शहरी बेरोजगारी दर घटकर 6.5 फीसदी हो गई, जो अप्रैल में दर्ज किए गए अपने पिछले सबसे निचले स्तर के बराबर है। अप्रैल में बेरोजगारी की दर 5.1 फीसदी थी। मंत्रालय के मुताबिक कुल मिलाकर यह रुझान श्रम बाजार की स्थितियों के मजबूत होने का संकेत देते हैं, जिन्हें ग्रामीण रोजगार में बढ़ोतरी, महिला भागीदारी में वृद्धि और शहरी श्रम मांग में क्रमिक सुधार का समर्थन मिला है।

मंत्रालय के मुताबिक महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर नवंबर में घटकर 4.8 फीसदी रह गई, जो अक्टूबर में 5.4 फीसदी थी। यह गिरावट ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिला बेरोजगारी की दर में कमी के कारण आई। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 4.0 फीसदी से घटकर 3.4 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 9.7 फीसदी से घटकर 9.3 फीसदी हो गई। इसके अलावा कुल पुरुष बेरोजगारी दर नवंबर में घटकर 4.6 फीसदी रह गई, जो अक्टूबर में 5.1 फीसदी थी। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार नवंबर में ग्रामीण और शहरी पुरुष बेरोजगारी दर क्रमशः 4.1 फीसदी और 5.6 फीसदी रही, जबकि इससे पिछले महीने यह क्रमशः 4.6 फीसदी और 6.1 फीसदी थी।

मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल से नवंबर के दौरान पुरुषों, महिलाओं और कुल व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर में स्थिर और व्यापक आधार पर गिरावट दर्ज की गई। बयान के मुताबिक 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए श्रमिक-जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) में नवंबर 2025 में सुधार हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में डब्ल्यूपीआर अप्रैल 2025 के 55.4 फीसदी से बढ़कर नवंबर में 56.3 फीसदी हो गया, जबकि इसी अवधि में कुल डब्ल्यूपीआर 52.8 फीसदी से बढ़कर 53.2 फीसदी हो गया।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles