spot_img

New Delhi : नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए

New Delhi: Tejashwi Yadav Appears in Rouse Avenue Court in Land-for-Jobs Scam Case

नई दिल्ली : (New Delhi) लैंड फॉर जॉब के मनी लांड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Former Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) साेमवार काे राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान तेजस्वी यादव ने आरोपों से इनकार करते हुए आरोपों का सामना करने की बात कही।

इस मामले में 6 अगस्त, 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू यादव, तेजस्वी यादव (Lalu Yadav, Tejashwi Yadav) समेत दूसरे आरोपितों के खिलाफ पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। उसके बाद से लालू यादव के खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति का इंतजार था। 14 मई, 2024 को ईडी ने लालू यादव के खिलाफ अभियोजन चलाने संबंधी अनुमति पत्र कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने 18 सितंबर, 2024 को ईडी की ओर से दाखिल पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। चार्जशीट में 96 दस्तावेज साक्ष्य के रूप में पेश किये गए हैं। कोर्ट ने 7 मार्च, 2024 को ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, सीमा यादव और हृदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

इस मामले में ईडी के पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau of Investigation) ने केस दर्ज किया था। सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने 4 अक्टूबर, 2023 को बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी। कोर्ट ने 22 सितंबर, 2023 को सीबीआई की ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 3 जुलाई, 2023 को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 27 फरवरी, 2023 को इन तीनों आरोपितों समेत सभी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 7 अक्टूबर, 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट (Lalu Prasad Yadav, Rabri Devi, and Misa Bharti, in the land-for-jobs scam case) दाखिल की थी।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles