spot_img

NEW DELHI : उच्चतम न्यायालय ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में शुक्रवार को करेगा एक पीठ का गठन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ज्ञानवापी काशी विश्वनाथ मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार को पीठ का गठन करेगा।

हिन्दू पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर में बंद तहखानों का ताला खुलवाकर सर्वे कराने की मांग की है। उनका दावा है कि वहां ‘शिवलिंग’ मिला है।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन के प्रतिवेदन पर बृहस्पतिवार को गौर करते हुए कहा कि मामले में दिया संरक्षण का आदेश 12 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ हम कल (शुक्रवार को) दोपहर तीन बजे एक पीठ का गठन करेंगे।’’

शीर्ष अदालत ने 17 मई को एक अंतरिम आदेश पारित करते हुए वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर के अंदर के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था, जहां कथित ‘शिवलिंग’ मिला है और मुसलमानों को नमाज अदा करने की अनुमति दी थी।

Mumbai : अजीत विमान हादसे में दर्ज हो गैर-इरातन हत्या का मामला- संजय राऊत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (former Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के विमान हादसे को लेकर विवाद बढ़ता जा...

Explore our articles