spot_img

New Delhi : तृमूकां नेता अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से दो हफ्ते में मांगा जवाब

नई दिल्ली: (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल पशु तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान अनुब्रत मंडल के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि मामले में मुख्य आरोपित को जमानत मिल चुकी है। अणुब्रत मंडल को इस मामले में सीबीआई ने 11 जुलाई, 2022 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने मंडल से आसनसोल जेल में पूछताछ की थी। ईडी ने 7 मार्च को अणुब्रत मंडल को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles