spot_img

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट रूम में वकील पर हमले को बताया ‘गुंडाराज’

New Delhi: Supreme Court calls attack on lawyer in Tis Hazari courtroom 'rule of goons'

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय में साेमवार काे एक वकील ने तीस हजारी कोर्ट के कोर्ट रुम में अपने ऊपर हमले की शिकायत की। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत (Chief Justice Surya Kant) ने कहा कि ऐसे गुंडाराज को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसका मतलब है कि कानून का राज खत्म हो गया है। चीफ जस्टिस ने वकील को दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस (Chief Justice of the Delhi High Court) से इसकी शिकायत करने को कहा।

दरअसल, दिल्ली के एक वकील ने चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष कहा कि 7 फरवरी को वे एक केस में तीस हजारी कोर्ट के जज हरजीत सिंह पाल (Judge Harjeet Singh Pal) की कोर्ट में आरोपितों की ओर से पेश हुए थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने कई गुंडों के साथ हमला कर दिया। उस समय जज अपने सभी स्टाफ के साथ कोर्ट रुम में मौजूद थे। घटना का विवरण बताने के बाद चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या इस मामले की शिकायत दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय (Chief Justice D.K. Upadhyay) से की गई है, तब वकील ने कहा कि नहीं। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि आप दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस (Chief Justice of the Delhi High Court) से इस संबंध में शिकायत कीजिए। इस शिकायत पर वे प्रशासनिक स्तर पर फैसला करेंगे।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles