spot_img

New Delhi: दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 56 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में यहां तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है जबकि अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तथा अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को सुबह नौ बजे 145 रहा। सोमवार को एक्यूआई 135 था।

शून्य से 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

Explore our articles