spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों (Sensex and Nifty indices) की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद बिकवाली का मामूली दबाव भी बना। इसके बावजूद इन दोनों सूचकांकों की चाल में मजबूती बनी रही। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दस बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोटक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल (Tata Consumer Products, Apollo Hospitals) और एनटीपीसी के शेयर 1.46 प्रतिशत से लेकर 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, जियो फाइनेंशियल, सिप्ला और टाटा स्टील के शेयर 0.29 प्रतिशत से लेकर 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,147 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,362 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 785 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 137.72 अंक की मजबूती के साथ 84,700.50 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव के कारण पहले मिनट में ही ये सूचकांक गिर कर 84,581.08 अंक के स्तर तक आ गया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 243.06 अंक की बढ़त के साथ 84,805.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 38.15 अंक उछल कर 25,948.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक फिसल कर लाल निशान में 25,906.35 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि खरीदारों ने तुरंत मोर्चा संभाला और लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 59.75 अंक की मजबूती के साथ 25,969.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 84.11 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,562.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 30.90 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,910.05 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles