spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के बाद बिकवाली का दबाव बनने से दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जियो फाइनेंशियल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एनटीपीसी (Jio Financial, Bajaj Finserv, Asian Paints, SBI Life Insurance, and NTPC) के शेयर 1.36 प्रतिशत से लेकर 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टाइटन कंपनी के शेयर 1.44 प्रतिशत से लेकर 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,240 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,404 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 836 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 6 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान में और 7 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 167.27 अंक की मजबूती के साथ 82,197.25 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक पहले 15 मिनट में ही उछल कर 82,412.47 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 196.11 अंक उछल कर 82,226.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 36.45 अंक की छलांग लगा कर 25,181.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 25,267.95 अंक तक पहुंच गया। पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद बाजार में बिकवाली का मामूली दबाव बनता हुआ नजर आया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 75.55 अंक की तेजी के साथ 25,221.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 297.07 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,029.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।, वहीं निफ्टी ने 81.85 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.50 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Explore our articles