spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती नजर आ रही है। आज सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों (Sensex and Nifty indices) की चाल में तेजी आ गई। हालांकि पहले 5 मिनट के कारोबार के बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद शेयर बाजार लगातार हरे निशान में ही बना हुआ है। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत और निफ्टी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एवियशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ओएनजीसी के शेयर 5.58 प्रतिशत से लेकर 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, मैक्स हेल्थकेयर, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एचडीएफसी बैंक के शेयर 5.59 प्रतिशत से लेकर 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,257 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 770 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,487 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 57.54 अंक की मामूली बढ़त के साथ 83,516.69 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 5 मिनट में ही ये सूचकांक उछल कर 83,846.35 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 248.67 अंक की मजबूती के साथ 83,707.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 4.30 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 25,593.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक कुछ ही मिनट में उछल कर 25,679.15 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 39.35 अंक की मजबूती के साथ 25,637 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 519.34 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,459.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 165.70 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles