spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में उतार -चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गए। पहले 20 मिनट के कारोबार में दबाव का सामना करने के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से दोनों सूचकांकों ने थोड़ी ही देर में रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (stock market) के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.15 प्रतिशत से लेकर 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एक्सिस बैंक (Consumer Products and Axis Bank) के शेयर 3.55 प्रतिशत से लेकर 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,493 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,147 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,346 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 160.80 अंक की तेजी के साथ 81,918.53 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 20 मिनट में ही ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 81,518.66 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रिकवरी करके दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 320.99 अंक की तेजी के साथ 82,078.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी (NSE’s Nifty) ने आज 30.60 अंक उछल कर 24,999 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक फिसल कर 24,882.30 अंक तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक ने भी दोबारा हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 73 अंक की बढ़त के साथ 25,041.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 501.51 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,757.73 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 143.05 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,968.40 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Washington : ट्रंप का यूरोपीय देशों को कड़ा संदेश- नाटो ने ‘होर्मुज’ की सुरक्षा नहीं की तो भविष्य बहुत बुरा होगा

वाशिंगटन/टोक्यो : (Washington/Tokyo) अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) (NATO) देश होर्मुज (Hormuz)...

Explore our articles