spot_img

New Delhi : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 10.51 अंक चढ़ा

New Delhi: Stock market opens on a positive note, Sensex rises 10.51 points

नई दिल्ली : (New Delhi) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) का सेंसेक्स 10.51 अंक यानी 0.01 फीसदी बढ़कर 83,461.47 अंक पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) का निफ्टी 5.65 अंक यानी 0.022 फीसदी बढ़कर 25,725.65 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में करीब 1292 शेयरों में तेजी देख रही है, जबकि 921 शेयरों में गिरावट है और 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बााजार की चाल से संकेत मिल रहे हैं कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा शेयरों पर फोकस बनाए हुए हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की दिशा तय करेंगी। फिलहाल बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता दिख रहा है, लेकिन कॉरपोरेट घोषणाओं और सेक्टोरल मूवमेंट (corporate announcements and sectoral movements) से स्टॉक-विशेष में अवसर बन सकते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 173.81 अंक यानी 0.21 फीसदी उछलकर 83,450.96 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 42.65 अंक यानी 0.17 फीसदी चढ़कर 25,725.40 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

Lucknow : पिछली सरकारों में ठेके पर होती थी नकल : माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी

लखनऊ समेत प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं शुरुलखनऊ : (Lucknow) माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार काे प्रदेश के...

Explore our articles