spot_img

New Delhi : कंसोलिडेशन के मूड में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

बाजार की कमजोरी से निवेशकों को 1.72 लाख करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली : (New Delhi)
ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve’s) के नतीजे आने के पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (The domestic stock market) कंसोलिडेशन के मूड में नजर आया। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने मजबूती हासिल की (both the Sensex and Nifty indices gained strengt) लेकिन पहले घंटे के कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांक वापस लाल निशान में गिर गए। पूरे दिन के कारोबार में उतार चढ़ाव का सामना करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह रियल्टी, एनर्जी, फार्मास्यूटिकल, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट (weakness in the stock market) के निवेशकों की संपत्ति में करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 446.19 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 447.91 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,115 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,531 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,448 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 136 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,583 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 894 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,689 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 268.68 अंक की कमजोरी के साथ 81,314.62 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 275.67 अंक की मजबूती के साथ 81,858.97 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने कुछ देर बाद ही लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से ये सूचकांक दोपहर 2 बजे के कुछ देर बाद 346.29 अंक की कमजोरी के साथ 81,237.01 अंक तक के स्तर तक गिर गया। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से 200 अंक से अधिक की रिकवरी करके 138.64 अंक की गिरावट के साथ 81,444.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 65.05 अंक की गिरावट के साथ 24,788.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक रिकवरी करके 94.15 अंक की मजबूती के साथ 24,947.55 अंक तक पहुंच गया। बाजार की ये तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी दोबारा लाल निशान में गिर गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 2 बजे के कुछ देर बाद ये सूचकांक 102.95 अंक की कमजोरी के साथ 24,750.45 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से 60 अंक से अधिक रिकवरी करके 41.35 अंक की गिरावट के साथ 24,812.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक 5.11 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 1.93 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 1.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.21 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 1.82 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 1.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.34 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.33 प्रतिशत और अदानी इंटरप्राइजेज 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

New Delhi : ईडी ने 32.67 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉयल एस्टेट ग्रुप पर की छापेमारी

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने 32.67 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी, चेक बाउंस और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

Explore our articles