spot_img

New Delhi : आज गुड फ्राइडे पर बंद रहेगा शेयर बाजार, अब सोमवार को होगा कारोबार

New Delhi: Stock Market Closed Today on Good Friday; Trading to Resume on Monday

नई दिल्ली : (New Delhi) गुड फ्राइडे के कारण आज घरेलू शेयर बााजार (domestic stock market) बंद है। वहीं, सप्ताहिक अवकाश होने की वजह से इस शनिवार और रविवार को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। अब अगले हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बााजार में कारोबार हाोगा।

गुड फ्राइडे के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद होने के कारण के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) दोनों पर कारोबार नहीं होगा। चूंकि, इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड है, इसलिए शेयर बाजार में लगातार तीन दिन का ब्रेक रहेगा।

इसके अलावा आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, एसएलबी , करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स- सभी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी, यानी पूरे दिन एक्सचेंज पर कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। घरेलू शेयर बाजार में अब अगला कारोबारी सत्र सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा।

Kathmandu : खाड़ी देशों में फंसे नेपाली नागरिकों की वापसी के लिए भेजे जाएंगे विशेष विमान

काठमांडू : (Kathmandu) सरकार ने युद्धग्रस्त खाड़ी देशों में फंसे नेपाली नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया...

Explore our articles