नई दिल्ली : (New Delhi) देश के कई हिस्सों में डायग्नॉस्टिक्स और इमेजिंग नेटवर्क (Star Imaging and Path Lab, a company running diagnostics and imaging network) चलाने वाली कंपनी स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में सपाट स्तर पर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। सपाट लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में ये शेयर अपने इश्यू प्राइस से भी नीचे जाकर बंद हुआ। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 142 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग बिना किसी बदलाव के 142 रुपये के स्तर पर ही हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से कंपनी के शेयर 134.90 रुपये के स्तर तक गिर गए। हालांकि आखिरी वक्त में हुई मामूली खरीदारी के कारण स्टार इमेजिंग के शेयर निचले स्तर से मामूली रिकवरी करके 137.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 4.35 रुपये यानी 3.06 प्रतिशत का नुकसान हो गया।
स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब का 69.47 करोड़ रुपये का आईपीओ 8 से 12 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन (open for subscription between 8 and 12 August) के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 5.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 12.85 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 4.38 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 2.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 55.66 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 13.80 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बेचे गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। इसका रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 83.79 करोड़ रुपये रहा। वहीं शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ कर 15.96 करोड़ रुपये रहा।


