spot_img

New Delhi : स्पाइसजेट एयरलाइन 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू करेगी दैनिक उड़ान

New Delhi: SpiceJet to launch daily flights to Imphal from February 10

नई दिल्‍ली : (New Delhi) स्पाइसजेट मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए अपनी उड़ान 10 फरवरी से शुरू (SpiceJet will launch its flights to Imphal, the capital of Manipur, from February 10) करेगी। कंपनी कोलकाता, गुवाहाटी और मुंबई से इंफाल के लिए बोइंग 737 विमान से दैनिक उड़ानें संचालित करेगी।

स्पाइसजेट एयरलाइन के मुख्य कारोबार अधिकारी देबोजो महर्षि (Chief Commercial Officer, Debojo Maharsh) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नई उड़ानें पूर्वोत्तर राज्य तक पहुंच को काफी आसान बनाएंगी। कोलकाता और गुवाहाटी से हवाई यात्रा करने वाले यात्री सीधी उड़ानों का लाभ उठाएंगे, जबकि मुंबई से यात्रा करने वाले यात्री एक ही विमान से कोलकाता में थोड़े समय के ठहराव के साथ सफर करेंगे, जिससे उन्हें विमान बदलने की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि इंफाल के लिए हमारी पहली उड़ान महत्वपूर्ण मील का (Our first flight to Imphal is a significant mileston) पत्थर है, क्योंकि हम पूर्वोत्तर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। इस क्षेत्र में बेहतर हवाई संपर्क लंबे समय से हमारी प्राथमिकता रहा है और ये नई सेवाएं प्रमुख महानगरों के यात्रियों के लिए मणिपुर की यात्रा को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाएंगी।

स्पाइसजेट ने कहा कि इन सेवाओं की शुरुआत मणिपुर के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि वर्तमान में इस राज्य में हवाई संपर्क के विकल्प सीमित हैं। नई दैनिक उड़ानों से निवासियों, छात्रों, मेडिकल यात्रियों, सरकारी अधिकारियों और व्यवसायों के लिए पहुंच में काफी सुधार होगा और राज्य में आने-जाने के लिए आवश्यक क्षमता और विकल्प उपलब्ध होंगे।

Explore our articles