spot_img

New Delhi : एसपी सिंह बघेल को मिली स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: (New Delhi) केन्द्र में राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल को विधि एवं न्याय मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रो. एसपी. सिंह बघेल को विधि एवं न्याय मंत्रालय से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Moscow : रूस का सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह क्रू सदस्यों समेत 29 लोगों की मौत

मास्को : (Moscow) क्रीमिया में रूसी एएन-26 सैन्य परिवहन विमान (Russian An-26 military transport aircraft) एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे...

Explore our articles