
नई दिल्ली : (New Delhi) कोर्बिन बॉश की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका (South Africa recorded their fourth consecutive victory in the T20 World Cup) ने बुधवार को टी-20 विश्व कप के अपने अंतिम लीग मुकाबले में यूएई को छह विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। ग्रुप डी से अजेय रहते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम सुपर आठ में पहुंच गई, जबकि यूएई एक जीत और तीन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हल्की बूंदाबांदी और ठंडे मौसम के बावजूद अरुण जेटली स्टेडियम में 12 हजार से अधिक दर्शक मौजूद रहे।
ब्रेविस-रेयान की साझेदारी से आसान जीत
122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। ‘जूनियर एबी’ कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने 36 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। उन्होंने रेयान (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन की अहम साझेदारी की। ब्रेविस ने आक्रामक अंदाज में लगातार दो ओवरों में छक्के जड़कर दबाव कम किया। (कप्तान मार्करम (28) और डिकॉक (14) Captain Markram (28) and De Kock (14)) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
अलीशान का संघर्ष, सुपर आठ में भारत से भिड़ंत
इससे पहले बॉश ने तीन विकेट लेकर यूएई को छह विकेट पर 122 रन तक सीमित कर दिया। अलीशान शराफू (45) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। वसीम (22), आर्यांश शर्मा (13) और अरफान (11) ही दोहरे अंक तक पहुंचे। एनरिच नॉर्किया ने भी दो विकेट झटके। अब दक्षिण अफ्रीका सुपर आठ के पहले मुकाबले में 22 फरवरी को अहमदाबाद में मौजूदा चैंपियन भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से भिड़ेगा।


