spot_img

New Delhi : टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को हराया

New Delhi: South Africa defeated UAE in the T20 World Cup, winning all four of their Group D matches

नई दिल्ली : (New Delhi) आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए यूएई को छह विकेट से हराया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप चरण के चारों मुकाबले जीतकर अपराजित रहते हुए सुपर आठ में प्रवेश किया।

यहां अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले गए मैच में बारिश की आशंका के बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने आक्रामक शुरुआत की। मुहम्मद वसीम ने कगिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार तीन चौके जड़ दिए। हालांकि जॉर्ज लिंडे (George Linde) के आक्रमण में आते ही रनगति पर अंकुश लग गया।इसके बाद कॉर्बिन बॉश ने अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाते हुए आर्यांश शर्मा और सोहैब खान को पवेलियन भेजा। एनरिक नॉर्टजे और क्वेना मफाका (Anrich Nortje and Kwena Mphaka) की तेज गेंदों ने भी यूएई बल्लेबाजों को परेशान किया।

यूएई के लिए अलीशन शराफू (Alishan Sharafu) ने संघर्षपूर्ण 45 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 122/6 तक ही पहुंच सकी। बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका की पारी में थोड़ी देरी हुई। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक (captain Aiden Markram and Quinton de Kock) को स्पिन गेंदबाजों ने शुरुआत में रोके रखा। हालांकि मार्करम ने एक ओवर में 18 रन बटोरकर दबाव कम किया, लेकिन उसी ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए।

रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस (Ryan Rickelton and Dewald Brevis) ने तेज बल्लेबाजी कर रनगति बनाए रखी। ब्रेविस ने 36 और रिकेल्टन ने 30 रन बनाए। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स और जेसन स्मिथ ने 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) ने 3 विकेट लेकर टी20 करियर के 100 विकेट पूरे किए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती ओवरों में गेंद में हल्की हरकत थी और गेंदबाजों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला। सुबह हुई बारिश ने भी पिच को थोड़ी मदद पहुंचाई। दक्षिण अफ्रीका अब सुपर आठ के ग्रुप 1 में 22 फरवरी को अहमदाबाद में भारत से भिड़ेगा।

संक्षिप्त स्कोर:

यूएई 122/6 (अलीशन शराफू 45, मुहम्मद वसीम 22; कॉर्बिन बॉश 3/12, एनरिक नॉर्टजे 2/28)।

दक्षिण अफ्रीका 123/4 (डेवाल्ड ब्रेविस 36, रयान रिकेल्टन 30) – 13.2 ओवर में जीत।

New Delhi : ममता सरकार ने ईडी को केंद्र सरकार का हथियार बताया

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम बंगाल में I-PAC से जुड़े रेड मामले (Supreme Court heard the I-PAC raid case in West Bengal) पर...

Explore our articles