spot_img

New Delhi : सोनोवाल ने दीनदयाल पोर्ट, कांडला में ऑयल जेटी के विकास को मंजूरी दी

नई दिल्ली: (New Delhi) केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को पीपीपी मोड के तहत बीओटी आधार पर कांडला (गुजरात) में सभी प्रकार के तरल कार्गो को संभालने के लिए दीनदयाल पोर्ट, कांडला में ऑयल जेटी नंबर 09 के विकास की परियोजना को मंजूरी दे दी।

इस ऑयल जेट्टी को विकसित करने की अनुमानित परियोजना लागत 123.40 करोड़ रुपये है। परियोजना को पीपीपी मोड के माध्यम से कार्यान्वित किया जाना है और कंसेसियनार परियोजना के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था करेगा। निर्माण अवधि 24 महीने रहने का अनुमान है। रियायत अवधि 30 साल के लिए होगी। परियोजना रॉयल्टी प्रति टन के राजस्व शेयर मॉडल का अनुपालन करेगी।

सर्बानंद सोनोवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार कहा था कि कांडला पोर्ट में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने की क्षमता है और तदनुसार यह परियोजना इस यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगी। जेटी पोर्ट क्षमता को और बढ़ाने के साथ-साथ इसके पूरे भीतरी इलाकों के लिए समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।”

Explore our articles