spot_img

New Delhi : कनॉट प्लेस में रेस्टोरेंट में आग लगने से छह लोग झुलसे

नई दिल्ली : (New Delhi) नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के पी. ब्लॉक में स्थित एक रेस्टोरेंट की रसोई में गुरुवार दोपहर एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

दिल्ली अग्नि शमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग (Atul Garg)के मुताबिक इस रेस्टोरेंट की रसोई में गुरुवार करीब 11.55 बजे आग लगने की घटना हुई। बताया जा रहा है कि रसोई गैस में सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी। इस घटना में छह लोग झुलस गए, जो अग्निशमन सेवा दस्ते के पहुंचने से पहले ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाए जा चुके थे।
आपातकालीन कॉल मिलने पर दिल्ली अग्निशमन सेवा ने छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। आग लगने की घटना पी ब्लॉक के बिकगाने बिरयानी में थी। दमकलकर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की इस घटना में घायल होने वालों की पहचान दीपक (39), पीयूष (31), महेंद्र (81), मोहम्मद आलम (30), सैरुद्दीन (20) और जनक (26) के रूप में हुई है। इनमें दीपक और पीयूष 70% तथा महेंद्र 81% झुलस गए हैं जबकि आलम, सैरुद्दीन और जनक 30% से कम झुलसे हैं।
आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए कनॉट प्लेस थाना पुलिस और अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

New Delhi : बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का परीक्षण, भारत ने एक और कामयाबी हासिल की

मिसाइल की 3500 किमी. रेंज में है पूरा पाकिस्तान और चीन का लगभग आधा हिस्सानई दिल्ली : (New Delhi) भारत ने ओडिशा के तट...

Explore our articles