नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में चांदी के भाव में आज मामूली कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज की इस कमजोरी के कारण चेन्नई और हैदराबाद में चांदी एक बार फिर 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई है। देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 1,87,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,95,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।
दिल्ली में आज चांदी की कीमत फिसल कर 1,90,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता (Mumbai, Ahmedabad, and Kolkata) में भी चांदी 1,90,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 1,91,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,90,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 2 लाख रुपये के स्तर से फिसल कर1,99,900 रुपये के स्तर पर पहुंची हुई है।
कैपेक्स गोल्ड एंड इनवेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता (Rajiv Dutta, CEO of Capex Gold & Investments) का कहना है कि चांदी के भाव में आज की गिरावट के बावजूद अभी भी मजबूती आने की संभावना बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी (International silver prices) की कीमत लगातार 55 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी हुई है। आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये चमकीली धातु 58.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के कारण इसकी कीमत में आने वाले दिनों में 63 से 65 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकती हैं। हालांकि छोटे निवेशकों को मौजूदा उतार चढ़ाव के दौर में संभल कर अपनी निवेश योजना बनानी चाहिए।


