spot_img

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में चांदी के भाव में आज सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज की इस गिरावट के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,68,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत फिसल कर 1,68,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता (Mumbai, Ahmedabad, and Kolkata) में भी चांदी 1,68,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। बेंगलुरु में चांदी 1,69,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,68,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 1,74,900 रुपये के स्तर पर आ गई है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन (Bullion market expert Mayank Mohan) का कहना है कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के बाद चांदी की मांग कुछ कम हुई है, जिसके बाद दाम भी कम हुए। हालांकि, मयंक मोहन का दावा है कि चांदी की कीमत में आने वाले दिनों में दोबारा तेजी का रुख बन सकता है। देश में शादी का सीजन शुरू हो जाने की वजह से आने वाले समय में चांदी की खरीद में और तेजी आने की उम्मीद बनी हुई है।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles