spot_img

New Delhi : डीसी के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

New Delhi: Shubman Gill Fined ₹12 Lakhs for Slow Over Rate Against DC

नई दिल्ली : (New Delhi) गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) (GT) के कप्तान शुभमन गिल (captain Shubman Gill) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बुधवार रात दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) (DC) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते की गई है।

आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium in Delhi) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 के 14वें मैच के दौरान गुजरात टीम की ओवर-रेट धीमी रही। चूंकि आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है) के तहत इस सीजन में उनकी टीम का यह पहला उल्लंघन था, इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मैच की बात करें, तो गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से मात देते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए थे। जवाब में 211 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में टीम को 13 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 11 रन ही बना पाई। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का अब अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से रविवार यानी 12 अप्रैल को होगा।

Explore our articles